उत्तर प्रदेशलखनऊ

G20 Summit में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार और स्टालिन, रात्रिभोज में करेंगे शिरकत

पटना। नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन का शुभारंभ हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम में अतिथियों का स्वागत किया। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन जी-20 के रात्रिभोज में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे। जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश ने बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा के साथ सुबह करीब 11 बजकर दस मिनट पर पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “मुख्यमंत्री शनिवार शाम को दिल्ली में राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे।” उन्होंने कहा कि कुमार के रविवार दोपहर तक पटना लौटने की उम्मीद है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button