इटावाउत्तर प्रदेश

अखिलेश को साथ लेकर आगे की तैयारियां करेंगे : नीतीश कुमार

इटावा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को सैफई पहुंचे और अखिलेश यादव से मिलकर मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अखिलेश यादव को ढांढस बंधाया। सैफई पहुंचे नीतीश कुमार ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव के साथ उनके बहुत पुराने संबंध थे। नेताजी से उन्होंने राजनीति में कई गुण सीखे हैं।

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में हम लोग विपक्ष को एकत्र कर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे थे लेकिन असमय इस तरह से नेताजी का दुनिया से चले जाना दुखद है। नेताजी की कमी इस देश को आजीवन खलेगी। उन्होंने कहा कि यूपी से उनका पुराना नाता रहा है। जनता दल के समय में वह यूपी के प्रभारी हुआ करते थे और इस नाते भी नेताजी का राजनीतिक साथ मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि अब अखिलेश यादव को साथ लेकर आगे की तैयारियां की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन शुद्धि संस्कार कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम में अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, धर्मेंद्र यादव, अखिलेश के पुत्र अर्जुन यादव ने मुंडन करवाया। इस दौरान सपा संरक्षक को श्रद्धांजलि देने वाले राजनीतिक दलों के नेता देश भर से आ रहे हैं। वहीं वीवीआईपी और पार्टी के भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सैफई शोक प्रकट करने पहुंच रहे हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button