उत्तर प्रदेशकानपुर

पिकनिक मनाने बैराज गए आईआईटी के छात्र की गंगा नदी में डूबकर मौत

कानपुर। कोहना थाना क्षेत्र स्थित गंगा बैराज में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के दस छात्र रविवार को पिकनिक मनाने गए थे। इस दौरान गंगा नदी में नहाते समय दो दोस्त डूबने लगे। स्थानीय गोताखोर आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और एक छात्र को बचा लिया, जबकि राजस्थान से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्र की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मद्द से शव को खोजते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

आईआईटी कानपुर में पढ़ने वाले 10 छात्र आज पिननिक मनाने के लिए गंगा बैराज गए थे। यहां पर पुल पार कर सभी उन्नाव की ओर गंगा नदी में नहाने लगे। इस बीच आईआईटी से सिविल इंजीनियरिंग कर रहे राजस्थान के झुंझुनू निवासी चंचल मीणा नहाते हुए साथी के साथ डूबने लगा। दोनों की चीख पुकार सुनकर अन्य साथी छात्र घबरा गए और गोताखोरों से मद्द मांगी। गोताखोरों ने मौके पर पहुंचकर एक छात्र को बचा लिया, जबकि चंचल गहरे पानी में लापता हो गए।

सूचना पर एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय, कोहना थाना प्रभारी रजनीश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों से छात्र की तलाश शुरू कराई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से गोताखोर व नाविक एवं स्ट्रीमर द्वारा जाल डालकर दो घंटे की मशक्कत के बाद खोज निकाला। एसीपी कर्नलगंज ने बताया कि मृतक छात्र के परिजनों व आईआईटी प्रबंधन को घटना की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button