उत्तर प्रदेशलखनऊ

दारू, डांस और पार्टी के बाद लड़कियों की वार, वीडियो में देखें कैसे युवतियों के बीच चले लात घूंसे

लखनऊ। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो युवतियां आपस में लड़ती हुई नजर आ रही हैं। वीडियों में आक्रामक युवतियां एक दूसरे को भद्दी गालियां दे रही हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित फीनिक्स पलासियो मॉल का है, जहां पर दो युवतियां नशे की हालत में एक दूसरे से किसी बात पर भिड गई। बात इतनी बढ़ गई कि नौबत मारपीट की आ गई। हालांकि, युवतियों के बीच विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया।

पुलिस को नहीं मिली कोई शिकायत

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मामला शांत हो गया। वायरल वीडियों को लेकर जब सुशांत गोल सिटी थाना इंचार्ज से कार्यवाही के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हमें घटना के संदर्भ में कोई शिकायत नहीं मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस से भी किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। फ़िलहाल मॉल के पास पुलिस मौजूद है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो कार्यवाई की जाएगी।

नशे में थी युवतियां

यह वीडियो उस समय बनाया गया जब पार्टी करने के बाद दो युवतियां आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गई। इस दौरान दोनों महिलाओं ने एक दूसरे से खूब गाली गलौज की और हाथापाई भी हुई। वीडियों को देख के अंदाजा लगाया जा सकता है कि आपस में भिड़ रही युवतिया नशे में थी।

पहले भी वायरल हो चुके है वीडियो

यह पहला मामला नहीं है जब राजधानी लखनऊ में दारू पार्टी के बाद मारपीट करते हुए वीडियो वायरल हुए हैं। इससे पहले राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित समिट बिल्डिंग से ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं। इस बार फीनिक्स पलासियों मॉल से वीडियो सामने आया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button