उत्तर प्रदेशलखनऊ

समय पर दफ्तर पहुंचे अधिकारी-कर्मचारी : योगी आदित्यनाथ

  • मुख्यमंत्री ने लोकभवन में बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को समय से दफ्तर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोकभवन में उच्चाधिकारियों की बैठक करते हुए कहा कि शासकीय कार्यालयों में अनुशासन का माहौल बना रहना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि सभी अधिकारी, कर्मचारी समय से कार्यालय आएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि भोजनावकाश आधा घंटे से अधिक न हो। भोजनावकाश पूरा होने के बाद सभी कार्मिक पुनः अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहें।

उन्होंने कहा कि शुचिता और पारदर्शिता के दृष्टिगत यह सुनिश्चित कराया जाए कि पीडब्ल्यूडी, आरईएस जैसे विभागों में विभिन्न परियोजनाओं के लिए डीपीआर तैयार करने वाली संस्था परियोजना के क्रियान्वयन और निर्माण के लिए होने वाली टेंडर प्रक्रिया में भाग नहीं लें। इस संबंध में स्पष्ट व्यवस्था लागू की जाए। योगी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान अस्पतालों में कार्य करने वाले कार्मिकों की सेवाभावना प्रेरणास्पद है। अस्थायी तौर पर नियुक्त किये गए ऐसे कार्मिकों के भविष्य की सुरक्षा के दृष्टिगत उचित प्रबंध किए जाएं। मुफ्त खाद्यान्न वितरण का कार्य सुचारु रूप से जारी रखा जाए। एक भी पात्र परिवार राशन से वंचित न रहे। उल्लेखनीय है उप्र की योगी आदित्यनाथ सरकार निशुल्क राशन वितरण योजना को जारी रखने का निर्णय लिया है। ताकि गरीबों को राशन मिलता रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button