उत्तर प्रदेशलखनऊ

ओहो मसीह आया जमीं पर

  • शहर में शुरू हो गए क्रिसमस उत्सव

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अब क्रिसमस की चहल-पहल दिखने लगी है। शाम को बच्चों और युवाओं की टोली क्रिसमस गीत गाती है और उत्सव मनाया जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार को एसेम्बली आफ बिलीवर्स चर्च की कृष्णा नगर शाखा में क्रिसमस उत्सव मनाया गया। चर्च के पादरी संदीप कुमार ने बताया कि क्रिसमस प्रोग्राम में कैरल ‘ओहो मसीह आया जमीं पर…’ और ‘बेतलहम के ऐ छोटे कसब..’ आदि गीत गाए गए। प्रोग्राम में छोटे बच्चे रूबेन, रौनित, काजल, एलीशा, जोशुआ, ऊवर्शी, प्रियांशु, यीशु मसीह के जन्म पर आधारित नाटक भी किया।

चर्च के यूथ माही, नेहा, कोमल, प्रीति, प्रिया, वीना, राधा, अन्नू, अमित, वीरेंद्र, प्रतीक, प्रिंस, निशा, गनेश, अभिषेक फिलिप्स ने -ओहो प्यारी रात.., हो तेरी जयजयकार, ओ कम लेटस आडोर हिम आदि गीत गाये। इसके अलावा देश में भाईचारा और एकता बनी रहने के लिए और देश के उत्थान के लिए प्रार्थना की गई।

मुख्य वक्ता पादरी ज्ञानेंद्र ने पवित्र शास्त्र बाइबिल से बताया कि प्रभु यीशु मसीह दुनिया में पाप का नाश करने तथा मनुष्य का पापो से छुटकारा करने आये ताकि वह अपने जीवन में परमेश्वर से प्रेम करें। प्रोग्राम में सेंटा ने बच्चों को चाकलेट टाफी बाटी अपने-अपने माता पिता का आदर करना सिखाया। पादरी संदीप कुमार ने प्रोग्राम में आये सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button