उत्तर प्रदेशलखनऊ

त्योहारों पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा:दशहरा-छठ पर लखनऊ से चलेंगी स्पेशल ट्रेन, इन दिन से शुरू होगी सुविधा

लखनऊ: उत्तर रेलवे दशहरा, दीपावली और छठ पर मुंबई सेंट्रल से वाराणसी और पुणे व गोरखपुर के बीच रोजाना विशेष ट्रेन चलाएगा। ये ट्रेनें लखनऊ होकर गुजरेंगी। ट्रेन संख्या 09083 मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक बुधवार रात 11:10 वाराणसी के लिए प्रस्थान करेगी। ट्रेन वलसाड, सूरत, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, इटावा, टुंडला, शिकोहाबाद, मैनपुरी, भोगांव, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल होते हुए शुक्रवार को 4:15 मिनट पर लखनऊ पहुंचेगी।

यहां से रायबरेली जं,अमेठी,मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं.,जंघई जं.,भदोही होते हुये शुक्रवार सुबह 10:30 बजे यह ट्रेन वाराणसी पहुंचेगी। प्रत्येक शुक्रवार को ट्रेन संख्या 09084 बनारस-मुंबई सेंट्रल एसी स्पेशल ट्रेन 2:30 मिनट पर वाराणसी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन लखनऊ में रात करीब 8:45 मिनट पर लखनऊ पहुंचेगी। रविवार को यह ट्रेन 4:20 मिनट पर मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

इसी तरह

ट्रेन संख्या 01415 पुणे-गोरखपुर विशेष ट्रेन का संचालन 27 सितंबर से शुरू होगा। यह ट्रेन पुणे से प्रतिदिन सुबह 06:50 बजे प्रस्थान करके अगले दिन शाम 4:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी | वहीं गोरखपुर से भी इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 01416 गोरखपुर से प्रतिदिन शाम 17:30 बजे प्रस्थान करके तीसरे दिन सुबह 03:15 मिनट पर पुणे पहुंचेगी। इस विशेष गाड़ी में 6 स्लीपर, 6 जनरल सीटिंग कोच, 4 एसी कोच, 2 एसएलआरडी सहित कुल 18 कोच रहेंगे। यह ट्रेन लखनऊ से होकर गुजरेगी।

हेल्पलाइन पर यात्री कर सकते हैं ट्रेन संबंधित जानकारी

उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 139 भी जारी किया गया है। जिससे रेल गाड़ियों के रूट व अन्य ठहराव और समय-सारणी की जानकारी यात्री आसानी से कर सकते हैं। इसके अलावा वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर भी ट्रेन की जानकारी की जा सकती है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button