उत्तर प्रदेशलखनऊ

शहीद पथ पर वाहनों की आपस में भिड़ंत, एक की मौत

  • विभूतिखंड थाना क्षेत्र के समिट बिल्डिंग के सामने की घटना
  • ट्रक व डम्फर के बीच फंस गई कार

लखनऊ। राजधानी के शहीद पथ पर शुक्रवार की सुबह-सुबह भीषण हादसा हो गया। जिसके देखने के बाद लोगों का कलेजा कांप उठा। ट्रक और डम्फर के बीच हादसे बीच कार घुस गई। कार में दो लोग सवार थे। जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई। साथ ही गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को अस्पताल ले जाया गया। हादसा इनता भीषण था कि कार में फंसे व्यक्ति को किसी तरह से काट कर निकाला गया।

विभूतिखंड इंस्पेक्टर अनिल सिंह तोमर का कहना है कि सोनभद्र निवासी संतलाल चालक शिवनाथ के साथ शहीद पथ से बाराबंकी की तरफ जा रहा था। शहीद पथ से कमता की तरफ जाते समय समिट बिल्डिंग के पास अचानक एक ट्रक ने ब्रेक लगा दी। कार चालक जब तक कुछ समझ पाता उससे पहले ही पीछे से चल रहे ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे कार ट्रक के नीचे घुस गई। जिसमें कार सवार संतलाल की मौके पर ही मौत हो गई। चालक और मृतक के जेब से मिले कागजात के आधार पर परिजनों को सूचना दे दी। जिसके आधार पर परिजनों को सूचना दे दी गई। शाम तक परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button