अमेठीउत्तर प्रदेश

सेपिएन स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपोत्सव का आयोजन।

प्रकाश पर्व दीपावली के पावन अवसर पर सेपियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमेठी में दिनांक 9 नवंबर 2023 को रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के गांधी ,नेहरू, बोस, एवं आजाद हाउस के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों (थीम) पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय की शिक्षिका स्वाती अग्रहरि ने गांधी हाउस, रंजना चौरसिया ने आजाद हाउस, रूबी सिंह ने बोस हाउस एवं सुश्री सौम्या कसौंधन ने नेहरू हाउस के बच्चों का मार्गदर्शन रंगोली रचना में किया। चारों हाउस के बच्चों ने रंगोली चित्रण के माध्यम से अपने विषय (थीम) को जीवंत रूप प्रदान कर दिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य देवमणि उपाध्याय एवं नीरज रावत ने किया। सभी विद्यार्थियों ने रंगोली को देखा एवं तालियां बजाकर प्रतियोगियों की कला को सराहना की शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के एक निर्णायक मंडल ने गांधी एवं आजाद हाउस की रंगोली को संयुक्त रूप से प्रथम बोस हाउस को द्वितीय एवं नेहरू हाउस को रंगोली में तृतीय स्थान प्रदान किया गया।
सायं काल सूर्यास्त बेला में भारत स्काउट एवं गाइड के विद्यार्थियों स्कूल के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय प्रांगण में दीपोत्सव का आयोजन किया गया।प्राचार्य उपाध्याय एवं नीरज रावत ने मंत्रोच्चार साथ कलश पर मुख्य दीप प्रज्वलित किया तत्पश्चात सभी विद्यार्थी एवं शिक्षकों ने सैकड़ों दीप प्रज्वलित कर प्रकाश पर्व का आनंद लिया।
रात्रि के अंधेरे में पंक्तिबद्ध दीपों की जगमग ज्योति की रोशनी से पूरा विद्यालय परिसर “तमसो मा ज्योतिर्गमय” के अनुरूप जगमगा उठा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button