उत्तर प्रदेशप्रयागराज

हमारा लक्ष्य गांव गरीबों के जीवन स्तर को उठाना: केशव प्रसाद मौर्य

प्रयागराज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में संगठन के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए गांव के विकास का खाका खींचते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन देश के किसानों के जीवन में खुशहाली और ग्रामीण क्षेत्र का विकास है।

उन्होंने शुक्रवार को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार रूप देना है। इसलिए केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा गांव के विकास के लिए जो उपयोगी योजनाएं हैं, उन्हें प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर जमीन पर उतारना है। उन योजनाओं का क्रियान्वयन एवं मानिटरिंग भी करना है।

उन्होंने कहा कि गरीबों को स्वावलम्बी एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से मुस्तैद है। जिसका व्यापक असर बहुत ही जल्द ग्रामीण क्षेत्र में दिखाई देगा। उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के विकास हेतु जो भी प्रभावी प्रस्ताव लाया जाएगा उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। विकास की दृष्टि से जो भी समस्याएं भी होगी उसका निस्तारण किया जाएगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button