उत्तर प्रदेशलखनऊ

चि़त्रकारों ने कैनवास पर उतारा देश के वीर शहीदों को

  • अलीगंज स्थित राष्ट्रीय ललित कला अकादमी के क्षेत्रीय केन्द्र में लगी प्रदर्शनी

लखनऊ। देश की स्वतंत्रता के लिए अपना बलिदान करने वाले अमर शहीदों की स्मृति लखनऊ के अलीगंज स्थित राष्ट्रीय ललित कला अकादमी के क्षेत्रीय केन्द्र में प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी का आयोजन ‘आजा़दी की 75 साल पूरे होने पर आयोजित अमृत महोत्सव के तहत केन्द्र की वीथिका में किया गया। इसमे 75 वरिष्ठ एवं युवा कलाकारों ने कैनवास पर शहीदों और क्रांतिकारियों को चित्रित किया । प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रसिद्ध लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी एवं आई.टी.बी.पी लखनऊ के उप महानिरीक्षक विशिष्ट सेवा मेडल ब्रिगेडियर पी.के. जायसवाल ने संयुक्त रूप किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मालिनी अवस्थी ने कहा कि प्रदर्शनी में जिस प्रकार से देश कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को इस रूप में याद कर रहें हैं, वही पर कला एवं संस्कृति की भी एक अहम भूमिका रही है, जो हमारे कलाकारों ने अपने- अपने माध्यमों एवं विचारों को कैनवास पर उकेरा है। विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर पी.के. जायसवाल ने इस विशेष कला प्रदर्शनी की प्रशंसा करते है साथ ही इस सभी प्रतिभागी कलाकारों की अभीव्यक्ति सराहा।

क्षेत्रीय केन्द्र के क्षेत्रिय सचिव, डॉ. देवेन्द्र त्रिपाठी ने बताया की इस कला प्रदर्शनी में जाने- माने वरिष्ठ एवं युवा कलाकारों की कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है। क्षेत्रीय सचिव ने यह भी बताया कि इसकी परिकल्पना अकादमी की अध्यक्ष, उमा नन्दूरी एवं सचिव प्रभारी श्री रामकृष्ण वेदाला की है। प्रदर्शनी में प्रो. सुनील सक्सेना, संदीप भाटिया ,डॉ. आलोक कुमार, उमेश सक्सेना, मो. शकील, डॉ. संजीव किशोर गौतम, क्यूरेटर भूपेन्द्र अस्थाना, सुखवीर सिंह सिघंल, लालजीत तहिर, अमित कुमार, उदय राज मौर्या, विकास सिंह सहित कुल 75 कलाकरों ने प्रतिभागिता की।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button