उत्तर प्रदेशकानपुर

परौंख दौरा : राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की अभेद सुरक्षा

कानपुर देहात। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर परौंख गांव को अभेद किला में तब्दील करना शुरू कर दिया है। सभी तैयारियां अब अपने अंतिम दौर पर हैं। लगातार अधिकारियों का कार्यक्रम स्थल पर दौरा किया जा रहा है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को अभेद किलेबंदी की जा रही है।

जनपद में 03 जून को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा है। राष्ट्रपति अपने पैतृक गांव परौंख आ रहे हैं। जिसको लेकर यहां पर बीते 15 दिनों से उनके आगमन की तैयारियां शुरू हैं। अब इन तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जब से राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री का भी कानपुर देहात आगमन की खबर आई है तब से जनपद के अधिकारी एक पैर पर खड़े होकर कार्य करते नजर आ रहे है।

एसपीजी का जनपद में दौरा हो चुका है और परौंख गांव को अभेद किला बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम स्थल के आसपास किसी को भी जाने की अनुमति नहीं होगी। सिर्फ प्रशासन द्वारा जारी किए गए वैध पास से ही प्रवेश दिया कर सकेंगे। यह नियम सभी सुरक्षा व्यवस्था व ड्यूटी पर लगे अफसरों व कर्मियों के लिए भी लागू रहेंगे। एसपीजी के साथ पुलिस बल चप्पे-चप्पे निगरानी करता रहेगा।

जिलाधिकारी नेहा जैन, सीडीओ सौम्या पांडेय, एएसपी घनश्याम चौरसिया सहित एलआईयू, आईबी सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने आज परौंख का दौरा किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। जिले में बाहर से आने वालों व संदिग्धों की निगरानी के लिए टीमें लगा दी गई है।

नहीं टूट सकता यह अभेद किला

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए परौंख गांव ही नही आस पास के गांव में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। गांव में बाहर के लोगों के आने पर पाबंदी लगा दी गई है। गांव के हर घर के बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा रहेगी। जहां भी गांव में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को जाना है, वहां एसपीजी के जवानों की नजर बनी रहेगी। सुरक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button