उत्तर प्रदेशलखनऊ

बस्ती में परशुरामपुर थाना प्रभारी अजय कुमार लापता, तलाश जारी

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में परशुरामपुर थाना प्रभारी पिछले 36 घण्टे से लापता है जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि परशुरामपुर थाना प्रभारी अजय कुमार गौड़ पिछले 36 घण्टे से लापता है। पुलिस ने परशुरामपुर थाने में गुमशुदुगी का मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरु कर दी है।

वर्तमान में रहे थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय अवकाश पर चले गये थे जिसके बाद उपनिरीक्षक अजय कुमार गौड़ को थाने का प्रभार सौंपा गया था। किसी आवश्यक कार्य से वे बाहर निकले उसके बाद उनका कुछ पता नहीं चल सका है। उनका व्यक्तिगत मोबाइल नम्बर तथा थाने का सीयूजी नम्बर भी बन्द बता रहा है। पुलिस उनके परिवार के सदस्यों से पूछतांछ कर रही है। अजय कुमार गौड़ देवरिया जनपद के मूल निवासी है। पुलिस ने दावा किया है कि शीघ्र ही इस घटना का अनावरण किया जायेगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button