उत्तर प्रदेशगोण्डा

शादी की इक्कीसवीं शालगिरह पर नाशपाती का पौध रोपित किया

गोंडा संचार विहार आइटीआइ मनकापुर में सन्तोष बाजपेयी अपनी लान में नाशपाती का पौध पत्नी अनुपम के साथ रोपित किया।

पर्यावरणविद सन्तोष कुमार बाजपेयी ने कहा की शादी की इक्कीसवीं सालगिरह पर पत्नी अनुपम मन्दिर जाने के बाद जहा भी होती है पौधरोपित करना नही भूलती और पर्यावरण संरक्षण में हमारा सहयोग करती हैं वृक्षारोपण को संस्कार से जोड़ने के अभियान में
लोग अब अपने शुभ दिनों पर पौधरोपण करने के अभियान में शामिल होने लगे है।

श्री बाजपेयी लोगों को जन्म दिन शादी के दिन शुभ अवसरों पर पौध लगाने का अभियान चला रहे हैं।वृक्षारोपण संस्कार के रूप में अपनाया जाने लगे यही सपना वृक्ष मित्र बाजपेयी नाम से मशहूर सन्तोष बाजपेयी का सपना है।

3 जून 1990 से जीवन बचाओ आंदोलन सन्तोष कुमार बाजपेयी के मार्गदर्शन में मानव में हीन हो रही पर्यावरण संवेदना को समाज के प्रत्येक नागरिक में जाग्रत करने का अभियान चलाया जा रहा है।

30 जून 2001 को अपनी शादी के अवसर पर परिणय पौध की ‌शुरुवात श्री बाजपे्यी ने की अब हर शादी के अवसर पर वर कन्या से लगवाते हैं परिणय पौध इन्हीं प्रयासों के लिए श्री बाजपेयी को २००२ का इन्द्रा प्रियदर्शनी वृक्ष मित्र राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button