अमेठीउत्तर प्रदेश

फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की अमेठी इकाई द्वारा फोटोग्राफी कार्यशाला का किया गया आयोजन ।

कार्यक्रम का शुभारंभ फ्यूजी फिल्म के मेंटर राजकुमार तिवारी एवम पियूष गर्ग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया जिसमें कैमरे के रख रखाव एवम फोटोग्राफी की नई तकनीक के बारे में जानकारी दी गई।

फोटोग्राफर एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यशाला में फ्यूजी फिल्म के मेंटर फोटोग्राफी विशेषज्ञ राजकुमार तिवारी ने कैमरे की बेसिक जानकारी के साथ ही वेडिंग फोटोग्राफी, कैंडिड,सिनेमेटोग्राफी की जानकारी दी।कार्यक्रम के समापन को संबोधित करते हुए फोटोग्राफर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा ने कहा कि सीखने की कोई उम्र नही होती ।हम आजीवन कुछ न कुछ सीखते रहते हैं। हमे कोई भी चीज सीखने में शर्म नहीं महसूस करना चाहिए। कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले सभी सदस्यों को सहभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम फोटोग्राफर एसोसिएशन के सदस्यों समेत तमाम लोगों ने संबोधित किया।

इस अवसर पर शिव लाल यादव, राजेन्द्र वर्मा , तुलसी राम वर्मा,गुंजन,शिवांश,अमित, कृष्ण कुमार , सचिन यादव, राजेश यादव, अनुज शर्मा, अनिल यादव, ओम प्रकाश , दिनेश कश्यप, बलकरन चौरसिया, सौरभ यादव, आलोक मिश्रा,अनिल निरंकारी, दारा यादव ,सादाब खान,सुरेंद्र कुमार, उपस्थित रहे एव आयोजित वर्कशॉप को सफल बनाने का स्वंकल्प लिया। फोटोग्राफर एसोसिएशन अमेठी की तरफ से जिलाध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा ने सबका आभार व्यक्त किया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button