उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरसम्भल

संभल हिंसा में शामिल उपद्रवियों की तस्वीरें जारी, एक्शन मोड में सरकार

संभल। संभल में बीते रविवार को हुई हिंसा में उपद्रवियों की पहचान हो गई है। पुलिस ने उपद्रवियों के करीब 45 पोस्टर जारी किये हैं। बताया जा रहा है कि  हिंसा में हुये नुकसान की भरपाई इन्ही उपद्रवियों से की जायेगी। पुलिस के मुताबिक उपद्रवियों की पहचान भी की जा चुकी है। साथ ही यह भी कहा है कि यदि जरूरत हुई तो इन उपद्रवियों पर इनाम भी घोषित किया जायेगा।

संभल हिंसा में प्रदेश की योगी सरकार एक्शन मोड में है, जल्द ही बड़ी कार्रवाई कर सकती है। पत्थरबाज और उपद्रवियों की तस्वीरें जारी कर दी हैं। बताया जा रहा है कि संभल हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने सरकारी और गैर सरकारी वाहनों और अन्य संपतियों को खासा नुकसान पहुंचाया था। जिसकी वसूली इन्हीं उपद्रवियों से होनी है।  पत्थरबाजों और उपद्रवियों से वसूली और उनकी तस्वीरें सार्वजनिक करने का आदेश पहले ही जारी हो गया था।

मुरादाबाद कमिश्नर ने शासन को भेजी रिपोर्ट

मुरादाबाद कमिश्नर ने शासन को संभल हिंसा को लेकर संभल प्रशासन की ओर से तैयार रिपोर्ट भेजी है। इस रिपोर्ट में संभल प्रशासन ने शासन को अवगत कराया है कि पहले दिन के सर्वे और बाद में हुए सर्वे में कब, कैसे बवाल बढ़ा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button