उत्तर प्रदेशबस्ती

बस्ती : सांसद खेल महाकुंभ में जमकर हुई मारपीट, पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन

बस्ती। जिले के शहीद सत्यवान स्टेडियम में चल रहा सांसद खेल महाकुंभ में जंग शुरू हो गई। पुलिस की मौजूदगी में लोहे के रॉड और डंडे चलाये जाने लगे। जिसके चलते एक खिलाड़ी को गंभीर चोट आ गई। इलाज के लिए खिलाड़ी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर पर मैदान में फेली अफरा तफरी दिखाई पड़ रही है।

दरअसल,शहीद सत्यवान स्टेडियम में सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया था,जिसका उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया था। बताया जा रहा है कि इसी खेल महाकुंभ मे कबड्डी खिलाड़ियों से मारपीट की गई है। घायल खिलाड़ी का आरोप है कि नशे में धुत दबंगों ने खिलाड़ियों पर हमला बोल दिया।

यह हमला तब हुआ जब कबड्डी खेलने के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में यह खिलाड़ी समूह में डांस कर रहे थे। इसी बीच करीब एक दर्जन लोगों ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुये खिलाड़ियों को पीटना शुरू कर दिया। इस हमले में एक खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया है। जबकि दूसरा खिलाड़ी अपने साथी को बचाने में घायल हुआ है। खिलाड़ियों पर हमले का आरोप एक भाजपा नेता पर लगा है। पुलिस ने इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक यह मारपीट एक दिन पहले हुये मैच में हारजीत को लेकर हुई थी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button