उत्तर प्रदेशकानपुर

पिता पुत्र के विवाद में पहुंची पुलिस, आरोपियों की फायरिंग से दारोगा और सिपाही घायल

  • फायरिंग करने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस ने आवास घेर शुरु किया रेस्क्यू

कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र में पिता पुत्र के विवाद में गोली चली। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। पुलिस को देख आवास से आरोपियों ने फायरिंग कर दी। आरोपियों की फायरिंग में दो पुलिसकर्मी घायल हो गये। पुलिस पर फायरिंग की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और हमलावरों को पकड़ने के लिए रेस्क्यू शुरु कर दिया गया है।

बता दें कि चकेरी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत श्याम नगर इलाके में रविवार को पिता पुत्र के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच गोली चल गई। गोलीबारी की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही थाना पुलिस पहुंची। पुलिस टीम को देख विवाद कर रहे पिता पुत्र भड़क गये और आवास से घर के बाहर खड़ी पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

हमलावरों की फायरिंग से एक दारोगा और एक सिपाही घायल हो गये। वहीं पुलिस की जीप को निशाना बनाते हुए कई राउंड अंदर से फायरिंग हुई। पुलिस टीम पर हमला होने से कई थानों का फोर्स पहुंच गया और हमलावरों के आवास को घेर लिया। पुलिस टीमें बॉडी प्रोटेक्टर पहनकर पड़ोस के घरों से हमलावरों को पकड़ने के अंदर जाने का प्रयास कर रही है। मौके पर डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार, एसीपी मृगांक शेखर पाठक सहित पुलिस के आलाधिकारी हमलावरों को पकड़ने के लिए मॉनिटरिंग कर रहे है।

बताया जा रहा है कि श्याम नगर एलआईसी पार्क के पास रहने वाले राजकुमार दुबे बेटे और बहू को घर से निकालना चाहते हैं। इसको लेकर आज उनके दो बेटों और बहुओं से विवाद हुआ जिसके बाद उग्र होकर उन्होंने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिया। फायरिंग की सूचना पर पुलिस पहुंची तो आक्रोशित राजकुमार दुबे ने गोलीबारी शुरू कर दी। करीब एक घंटे के रेस्क्यू के बाद पुलिस ने हमलवार को पकड़ लिया गया है और कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button