उत्तर प्रदेशलखनऊ

अंतिम संस्कार के लिए पुलिसकर्मियों ने बढ़ाए हांथ… लखनऊ में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 10 फीट हवा उछलाकर गिरा मासूम, मौत

बीकेटी/लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-सीतापुर हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने एक आठ वर्षीय मासूम बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक कार की टक्कर इतनी तेज थी कि मासूम करीब दस फिट हवा में उछलकर जमीन पर गिरा और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक सीतापुर जनपद के खैराबाद निवासी मूलचंद्र अपनी पत्नी रिंकी के साथ बीकेटी थाना क्षेत्र अंतर्गत नन्दना के पास झोपड़पट्टी में रहकर न्यू फौजी ढाबा के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर जीवन यापन करता है। पिता मूलचंद्र के मुताबिक उनका आठ वर्षीय बेटा कृष्ण बुधवार की शाम को अचानक हाइवे पर पहुंच गया, इस दौरान जब वह सड़क पार कर रहा था उस समय तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि मासूम हवा में करीब 10 मीटर उछल कर नीचे गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पिता ने बताया कि उनके तीन बेटियां सोनी, मोनी, राधा के बीच एक ही बेटा था। प्रभारी निरीक्षक सजंय सिंह ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अंतिम संस्कार के लिए पुलिस कर्मियों ने बढ़ाए हांथ

एकलौते बेटे की मौत के बाद मजदूर दम्पत्ति समेत तीनों बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पिता ने बेटे के अंतिम संस्कार करने में असमर्थता जताई तो थाने के मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी रचना शर्मा, अमरीश यादव, आशीष कुमार सिंह ने पैसे देकर बेटे का विधवत अंतिम संस्कार करने को कहा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button