उत्तर प्रदेशलखनऊ

अन्तर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ विरोधी दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

लखनऊ। क्षेत्रीय मद्य निषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी आरएल राजवंशी ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ विरोधी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मद्यनिषेध विभाग की ओर से जन जागरूकता के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मद्यपान व अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता 22 जून को क्षेत्रीय मद्यनिषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी, कार्यालय परिसर में होगी।

आरएल राजवंशी ने बताया कि प्रतियोगिता पूर्णतः निःशुल्क है, जिसमें किसी भी आयु वर्ग के छात्र व छात्राएं, पुरुष व महिला प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले प्रतिभागी अपना पंजीकरण दिनांक 21 जून 2022 को सायंकाल 5ः00 बजे तक करा सकते हैं। प्रतियोगिता हेतु पोस्टर, प्रतियोगिता स्थल पर निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे तथा पोस्टर बनाने सम्बन्धी आवश्यक सामग्री प्रतिभागी स्वयं लाएंगे।

उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ विरोधी दिवस“ (26 जून 2022) को प्रातः 11.00 बजे अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, गोमती नगर लखनऊ के सभागार मे पोस्टर प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को विभाग की ओर से प्रदेश के आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। इस संबंध में कोई भी जानकारी करने के लिए हेतु 9451410428 व 9305328050 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button