उत्तर प्रदेशलखनऊ

दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाए गए 101 किलो मिलेट्स लड्डुओं का किया गया प्रसाद वितरण

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को परमावतार भगवान श्री हनुमान जी के पूजन एवं 101 किलो मिलेट्स लड्डुओं के भंडारे का आयोजन उदय वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित दिव्यांग कौशल प्रशिक्षण संस्थान मंचिंग नट्स द्वारा – अलीगंज क्षेत्र स्थित नेहरू बाल वाटिका पर आयोजित किया गया।

विदित हो कि मंचिंग नट्स मानसिक मंदित, मूक बधिर तथा शारीरिक विकलांग बच्चों के लिए चलाया जाने वाला कौशल प्रशिक्षण केन्द्र है जिसके अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को ओपन स्कूल के तर्ज पर कौशल प्रशिक्षण के विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से साक्षर बनाने का प्रयास किया जाता है

मंचिंग नट्स में बच्चों को स्वीट एंड बेकरी प्रोडक्ट्स बनाने का कौशल सिखाया जाता है अतः बड़े मंगल की पुण्य अवसर पर आज दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाए गए 101 किलो मिलेट्स लड्डुओं का प्रसाद वितरण किया गया

भंडारे का शुभारंभ एस आर ग्रुप के चेयरमैन एवं एमएलसी श्री पवन सिंह चौहान जी द्वारा किया गया, भाजपा प्रदेश संयोजक ( विदेश संपर्क विभाग) श्री कुंवर राज राजेश्वर सिंह जी के संरक्षण में भंडारा कार्यक्रम का सफल समापन संपन्न हुआ।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button