उत्तर प्रदेशप्रयागराज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ के लाभार्थियों से करेंगे वार्ता

  • उत्तर मध्य रेलवे के 56 स्टेशनों पर किया जाएगा सजीव प्रसारण

प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में भारत सरकार के नौ मंत्रालयों और विभागों की लगभग सोलह जन कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के लाभार्थियों के साथ वार्ता करेंगे। ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ नाम का राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम 31 मई को शिमला में आयोजित किया जाएगा, जहां प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर के लाभार्थियों से सीधे बातचीत करेंगे।

यह जानकारी उमरे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी डॉ शिवम शर्मा ने देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त भी जारी करेंगे। साथ ही राज्य की राजधानियों, जिला मुख्यालयों और केवीके केंद्रों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की इस श्रृंखला के तहत, योजना के लाभार्थी मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय और राज्य मंत्रियों, संसद सदस्यों, विधान सभा सदस्यों और अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे।

वार्ता के माध्यम से इन योजनाओं के अभिसरण और संतृप्ति की सम्भावना का पता चलेगा और वर्ष 2047 में राष्ट्र की स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने के समय के लिए नागरिकों की आकांक्षा का आकलन करने का अवसर मिलेगा। सम्मेलन देश भर में अब तक के सबसे बड़े के एकल आयोजनों में से होगा। दो चरणों वाले इस कार्यक्रम के तहत राज्य,जिला,केवीके स्तर का समारोह सुबह 9.45 बजे से शुरू होगा और लगभग 11 बजे ये राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम से जुड़ जाएगा। राष्ट्रीय कार्यक्रम का दूरदर्शन के माध्यम से राष्ट्रीय और क्षेत्रीय चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

सीपीआरओ ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम का उत्तर मध्य रेलवे 56 स्टेशनों पर सजीव प्रसारण करेगा। इसमें आगरा मंडल में 3 स्थानों पर 136 स्क्रीन के माध्यम से, झांसी मंडल में 7 स्थानों पर 12 स्क्रीन के माध्यम, प्रयागराज मंडल में 6 स्थानों पर 22 स्क्रीन के माध्यम से वीडियो प्रसारण किया जाएगा। इन स्थानों में ज़ोन के स्टेशन और प्रमुख कार्यालय शामिल हैं। इसके अलावा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जोन के 40 स्टेशनों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए भी किया जाएगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button