उत्तर प्रदेशऔरैयाकन्नौज

प्रधानमंत्री 15 जून को करेंगे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, यूपीडा के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

औरैया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का 15 जून को उद्घाटन किया जाना है। ऐसे में उप्र शासन एक्सप्रेसवे के निर्माण की स्थिति पर पल-पल की नजर रखे है। यूपीडा के मीडिया प्रभारी एवं सलाहकार के साथ कई अन्य अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति परखी।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 जून को किए जाने वाले उद्घाटन को लेकर जोर शोर से तैयारियां की जा रहीं हैं। शनिवार को यूपीडा मीडिया प्रभारी एवं सलाहकार दुर्गेश उपाध्याय ने पैकेज पांच के तहत आने वाले औरैया से जालौन तक के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही उद्घाटन के दौरान इस मार्ग को कहां से कहां तक खोला जा सकता है, इसकी जानकारी ली। उन्होंने एक्सप्रेसवे के डिवाइडर पर लगाए जाने वाले पौधों के काम में तेजी लाने और समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा एक्सप्रेस वे पर चल रहे काम का निरीक्षण करने, कई साइटों पर जाकर वास्तविक स्थिति परखी।

इस संबंध में गवार कंस्ट्रक्शन के सर्वे एंड डिजाइन मैनेजर आकाश सिंह ने बताया कि पैकेज पांच के तहत आने वाले औरैया से जालौन तक के एक्सप्रेस वे का काम लगभग 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष बचा काम भी निर्धारित समय तक पूरा कर लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान यूपीडा के महाप्रबंधक इंजीनियर राजेश मोहन गुप्ता और सहायक इंजीनियर रविंद्र आर्या भी मौजूद रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button