उत्तर प्रदेशलखनऊ

ग्राम चौपालों के माध्यम से गांव में ही हो रहा समस्याओं का समाधान, अब तक 6.06 लाख प्रकरणों का हुआ निस्तारण

डबल इंजन सरकार की जनता के द्वार पहल के तहत प्रदेशभर में ग्राम चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान गांव में ही किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व एवं निर्देशन में प्रत्येक विकास खंड की दो ग्राम पंचायतों में हर शुक्रवार को ग्राम चौपाल (गांव की समस्या-गांव में समाधान) आयोजित हो रही हैं।

ग्राम चौपालों के जरिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। सरकार स्वयं गांवों तक पहुंचकर गरीबों और जरूरतमंदों की समस्याएं सुन रही है। इन चौपालों से जहां गांवों में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की जमीनी हकीकत सामने आ रही है, वहीं सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं के क्रियान्वयन में भी तेजी आई है। ग्राम चौपालों के आयोजन से पूर्व गांवों में विशेष रूप से स्वच्छता को बढ़ावा मिल रहा है तथा चौपालों के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश हैं कि ग्राम चौपालों का आयोजन विधिवत और नियमित रूप से किया जाता रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत शुक्रवार को प्रदेश की 1325 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपालों के माध्यम से 3059 प्रकरणों का निस्तारण कर दिया गया। इन चौपालों में 3321 ब्लॉक स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा 5676 ग्राम स्तर के कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं, 65 हजार से अधिक ग्रामीणों ने इन चौपालों में सहभागिता की। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक प्रदेश में एक लाख 81 हजार से अधिक ग्राम चौपालों का आयोजन किया जा चुका है, जिनमें छह लाख छह हजार से अधिक समस्याओं एवं प्रकरणों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button