उत्तर प्रदेशलखनऊ

संगम शादी डॉट कॉम पर बनाई प्रोफाइल, 24.46 लाख की ठगी

  • युवती ने मुंबई निवासी कारोबारी की बेटी बनकर प्रपोजल स्वीकार किया

लखनऊ: संगम शादी डॉट कॉम पर शादी के लिए प्रोफाइल बनाने वाले प्रिंस अभिनव से जालसाजों ने 24.46 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि युवती ने खुद को मुंबई निवासी रियल एस्टेट कारोबारी की बेटी बताया और चैटिंग के जरिए शादी का प्रपोजल स्वीकार कर ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए। हैदराबाद पुलिस का वार्निंग मैसेज देखने पर पीड़ित ने शिकायत की तो उसे ब्लॉक कर दिया गया। प्रिंस ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इंदिरानगर निवासी प्रिंस ने बताया कि उन्होंने अगस्त में संगम शादी डॉट कॉम पर प्रोफाइल बनाई थी। वहां उनका संपर्क भावना शर्मा नाम की युवती से हुआ। चैटिंग और व्हाट्सएप कॉल के दौरान भावना ने खुद को अंधेरी, मुंबई निवासी बताया और कहा कि उनके पिता महेश शर्मा मुंबई में रियल एस्टेट का व्यवसाय करते हैं। कई दिनों की बातचीत के बाद प्रिंस ने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे भावना ने स्वीकार कर लिया।

भावना ने एनएफएम कैपिटल मार्केट्स नाम की ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी के जरिए निवेश के लिए प्रिंस को प्रेरित किया। फर्जी खातों और स्क्रीन शॉट के माध्यम से ठगी की योजना बनाई गई। पीड़ित ने कई बार 15,98,506 रुपये का निवेश किया। इसके बाद भावना ने फर्जी मुनाफा दिखाया और टैक्स के नाम पर अतिरिक्त राशि मांगी। जब प्रिंस ने गूगल पर हैदराबाद पुलिस का वार्निंग मैसेज देखा और कस्टमर सर्विस को भेजा, तो उनका खाता ब्लॉक कर दिया गया। इसके बाद भावना ने सम्पर्क तोड़ दिया। साइबर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button