उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में छापामारी अभियान… कफ सीरप के 364 नमूनों की जांच जारी, कंपनियों को लेकर नया आदेश

कुछ राज्यों में कफ सिरप के सेवन के कारण बच्चों के मृत्यु की घटना का संज्ञान लेते हुए प्रदेशभर में छापामारी अभियान जारी है। इस कड़ी में बुधवार को भी छानबीन जारी रही। हालांकि, इस दौरान चिन्हित की गई हानिकारक औषधि ब्रांड किसी भी जिले में आपूर्तित नहीं पाई गई।

इस बीच बीते दिनों प्रदेश में लगभग सभी जिलों में औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों, सरकारी अस्पतालों आदि से अन्य ब्रांड के विभिन्न निर्माता फर्मों द्वारा निर्मित कफ सीरप के कुल 364 नमूने जांच एवं विश्लेषण के लिए संग्रहित किए गए। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उप्र. के मुताबिक, सभी एकत्र किए गए नमूनों को लखनऊ जन विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button