उत्तर प्रदेशलखनऊ

रेलवे का चला बुलडोजर : 20 से अधिक दुकानें और झोपड़ियां जमींदोज

राजधानी के ऐशबाग स्टेशन के पास (मवैया इलाके में) आज बुलडोजर कार्रवाई हुई है। यह कार्रवाई पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की तरफ से की गई है। बताया जा रहा है कि मवैया इलाके में रेलवे की जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा था, जिसे आज खाली कराया जा रहा है। आरपीएफ की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक अवैध रूप से बनी दुकानों और झुग्गी- झोपड़ियों को हटाया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर यहां भारी पुलिस फोर्स तैनात है। स्थानीय प्रशासन और स्टेट पुलिस की टीमें भी मौके पर मौजूद है।

दरअसल, रेलवे की जमीन पर लंबे समय से कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था, इतना ही नहीं उस पर दुकानें भी बना ली थीं। दुकानों और झोपड़ियों को हटाने के लिए कुछ दिन पूर्व नोटिस भी जारी की गई थी, लेकिन उसके बाद भी जगह खाली नहीं हुई, जिसके बाद आज यानी शुक्रवार को रेलवे प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई कर जमीन को कब्जा मुक्त कराने की कवायद शुरू कर दी है। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार का विरोध स्थानीय लोगों ने नहीं किया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button