उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी के सरकारी भवनों में अब रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य

  • – भूगर्भ जल विभाग की समीक्षा बैठक में जल शक्ति मंत्री के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सभी सरकारी इमारतों पर अब रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना अनिवार्य होगा। सरकारी भवन हो या प्राइवेट अस्पताल, इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी बूंद-बूंद पानी बचाने के लिए वर्षा जल संचयन के संयंत्र लगाए जाएंगे। गोमतीनगर स्थित नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के कार्यालय में इस तरह के निर्देश जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को दिये। जल शक्ति मंत्री यहां भूगर्भ जल विभाग की योजनाओं की समीक्षा करने पहुंचे थे।

जल शक्ति मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को सख्ती से सभी सरकारी भवनों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने और इसका पालन अनिवार्य रूप से कराए जाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिलों पर दौरे के दौरान वह सरकारी भवनों की पड़ताल भी करेंगे। अगर उनको सरकारी भवनों पर वर्षा जल संचयन के संयंत्र नहीं मिले तो कार्रवाई भी करेंगे। उन्होंने बेहतर काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने के भी आदेश दिये। इसके लिये हर जिले से एक अवर अभियंता, तीन जूनियर इंजीनियरों और मण्डल से एक अधिशासी अभियंता के चयन की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिये।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button