उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी के कई इलाकों में बारिश के आसार, छाए रहेंगे बादल

लखनऊ: कई दिनों से बारिश का इंतजार रहे यूपी के कई जिलों के लोगों पर राहत बरसी। मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर अभी जारी है। मौसम विभाग की मानें तो यूपी के कुछ इलाकों में आज भी बारिश के आसार बने रहेंगे। राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वांचल और पश्चिम के कुछ जिलों में भी बारिश के आसार बनते दिख रहे हैं।

बारिश नहीं होने से धान की खेती चौपट हो गई है। ऐसे में किसान काफी परेशान हैं। मानसूनी सीजन में अब तक सामान्य से काफी कम बारिश हुई। बारिश शुरू होने से किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। किसानों का कहना है कि पानी के अभाव में धान की खेती तेजी से सूख रही है।

खेती को मिलेगी संजीवनी

कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बारिश से धान के पौधों की बढ़वार तेज होगी। अगेती धान की खेती करने वाले किसानों के धान के पौधे मुरझा गए थे। पानी के अभाव में धान की फसल बदरंग हो गई थी। लेकिन मॉनसून सक्रिय होने के बाद इन्द्रदेव मेहरबान हुए। मंगलवार की रात से जमकर बदरा बरसे। इस बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठा है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button