उत्तर प्रदेशलखनऊ

बुलडोजर चलने के बाद खंगाले जा रहे भू माफिया के रिकॉर्ड

लखनऊ: मोहनलालगंज में एसटीएफ टीम को कुचलने की कोशिश करने वाले सपा नेता के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। मोहनलालगंज तहसील में बुधवार को एसडीएम ने तहसीलदार समेत अन्य राजस्वकर्मियों के साथ इस संबंध में बैठक की। निर्देश दिए कि भू माफिया ने यदि कहीं और भी सरकारी जमीन पर कब्जा किया है तो उसके दस्तावेज निकालें ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

एसडीएम शुभी काकन ने सभी भू माफियाओं की सूची तैयार कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। एक दिन पहले ही सपा नेता अरुण यादव के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की थी। तहसील प्रशासन ने सपा नेता के सरकारी जमीन पर बनाये गये आलीशान दफ्तर, पार्क और गौशाला पर बुलडोजर चलवा दिया। अरुण यादव ने मुख्य सड़क से अपने अवैध निर्माण तक डामर सड़क बना रखी थी। इसे भी खुदवा दिया गया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button