उत्तर प्रदेशलखनऊ

राजस्व निरीक्षक पर सरकारी जमीन कब्जावाने का आरोप

सरोजिनीनगर। सरोजिनी नगर प्रदेश में एक तरफ सरकार जमीन कब्जा करने वाले भू माफिया के विरुद्ध अभियान छेड़ रखा है इसके लिए सरकारी मुलाजिमों को सख्त निर्देश है कि किसी भी हाल में भू माफिया सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा न करने  पाएं अगर कहीं पर अवैध कब्जे की शिकायत पाई जाए तो तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए परंतु सरोजनी नगर तहसील क्षेत्र में राजस्व निरीक्षक पर जमीन कब्जावाने का गंभीर आरोप लगा है शिकायतकर्ता ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया है।

सरोजनी नगर तहसील क्षेत्र इन दोनों चर्चा का विषय बनी हुई है जहां पर भूमाफियाओं ने शासन और प्रशासन के नाक में दम कर रखा है शनिवार को आयोजित तहसील दिवस में शिकायतकर्ता दिनेश सिंह चौहान ने राजस्व निरीक्षक उतरठिया   व  एक बिल्डर पर  सरकारी भूमि कब्जाव ने  का आरोप लगाया है।

उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में लिखित तौर पर पत्र देकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया की बरगवां गांव में खसरा संख्या 585 के किसान और एक बिल्डर द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया है। जिनके सहयोग राजस्व निरीक्षक द्वारा किया गया आपको बता दे की सरोजनी नगर तहसील क्षेत्र में भूमाफियाओं के खिलाफ तहसील प्रशासन ने कई अवैध कब्जा धारकों पर प्रशासन द्वारा कारवाइयां की है लेकिन बावजूद इसके कई ग्राम पंचायत में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करके उन्हें जरूरतमंदों को बेचकर काली कमाई कर रहे हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button