उत्तर प्रदेशलखनऊ

सरोजनी नगर में सड़कें बनी आफतः रास्तों पर एक फिट भरा पानी, गड्ढे बनी परेशानी, क्षेत्रीय पार्षद ने लिखा महापौर और नगर आयुक्त को पत्र

लखनऊ : सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड में अमौसी मेट्रो स्टेशन के बगल से नादरगंज सिपेट चौराहा बंधुआ तालाब होकर जाने वाले मार्ग पर बारिश से एक फिट पानी भर गया है। 800 मीटर लम्बी यह सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। प्रतिदिन लगभग 20 हजार लोग इस खस्ताहाल मार्ग से निकलते हैं।

क्षेत्रीय पार्षद रामनरेश रावत ने महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार पत्र लिख कर सड़क बनवाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि मेरे वार्ड में बहुत ज्यादा समस्याएं हैं। जलनिकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। वार्ड विकास निधि से वार्ड में सभी कार्य हो पाना असंभव है। उन्होंने बताया कि इस सड़क पर एक नाला जब तक नहीं बनेगा तब तक यह समस्या बनी रहेगी। इस मार्ग को ऊंचा और डामरीकरण करने के साथ एक नाला बनवाया जाना आवश्यक है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button