उत्तर प्रदेशलखनऊ

रोडवेज बस एक वाहन से टकराई, चालक परिचालक समेत पांच यात्री घायल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को तकनीकी कारणों से रोडवेज बस एक वाहन से टकरा गई। हादसे में बस चालक, परिचालक समेत पांच यात्री घायल हुए हैं। पुलिस ने राहत बचाव करते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

माेहनलालगंज थाना प्रभारी ने बताया कि रोडवेज बस यात्रियों को लेकर लखनऊ से फतेहपुर जा रही थी। बस मोहनलालगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा मोहनलालगंज के सामने पहुंची तो तकनीकी कारण से आगे चल रहे वाहन से टकरा गई।

घटना में बस चालक फतेहपुर निवासी हरिओम, कानपुर देहात निवासी परिचालक मुकेश कुमार, सवारियों में रायबरेली निवासी बांसदेव निर्मल, अतुल सिंह और लखनऊ के ऐशबाग निवासी अशोक कुमार घायल हो गये।

घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मोहनलालगंज भेजा गया, जहां से बस चालक हरिओम एवं यात्री बांसदेव निर्मल को बेहतर उपचार के लिए लोकबंधु अस्पताल रेफर किया गया है। शेष चोटिल हुए लोग बाद उपचार सीएचसी मोहनलालगंज से गंतव्य को रवाना हो गये।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button