उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में जज के घर केयर टेकर की हत्या, इलाके में सनसनी

लखनऊ में चिनहट दयाल रेजीडेंसी स्थित जज के मकान में केयर टेकर मोहित साहू की हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश में मोहित पर उसके ही छोटे भाई ने चाकू से हमला किया था। रविवार सुबह वारदात का पता चलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार में ले लिया है।

इंस्पेक्टर घनश्याम मणि त्रिपाठी के मुताबिक पटना भागलपुरर में तैनात जज शरद चंद्र श्रीवास्तव का एक मकान दयाल रेजीडेंसी हैं। जिसकी देखरेख मोहित साहू (32) करता है। वह पत्नी और बच्चों के साथ मकान में रहता है। शनिवार रात मोहित का छोटा भाई भूपेंद्र घर आया था। जहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद मोहित कमरे में जाकर सुबह सो गया था।

इस बीच मौका पाकर भूपेंद्र ने चाकू से भाई का गला रेत दिया। सुबह खून से लथपथ मोहित का शव पड़ा देख पत्नी ने पुलिस को सूचना दी थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी भूपेंद्र को हिरासत में लेते हुए उससे पूछताछ की जा रही है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button