उत्तर प्रदेशलखनऊ

लाउडस्पीकर हटाओ अभियान पर शिवपाल ने उठाये सवाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अक्सर चर्चा में रहने वाले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के संयोजक शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश में चल रहे लाउडस्पीकर हटाओ अभियान पर सवाल खड़ा किया है। उनका कहना है कि अचानक शुरु हुए इस फसाद की जड़ कौन है।

प्रसपा के संयोजक एवं अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सैंकड़ों सालों से देश की गंगा-जमुनी तहजीब में भजन, कीर्तन, अजान व गुरुवाणी के स्वर सह-अस्तित्व के साथ गूंजते रहें हैं।उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर के आविष्कार के बहुत पहले से, किसी ने लाउडस्पीकर की आवाज पर सवाल नहीं उठाया। ईश्वर न तब बहरा था और न अब बहरा है। बुनियादी सवाल है कि अचानक शुरू हुए इस फसाद की जड़ कौन है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button