उत्तर प्रदेशलखनऊसियासत-ए-यूपी

सपा को झटका, नागेंद्र पटेल अपना दल में शामिल

उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव 2022 के कुछ ही दिन बचे हैं. अभी भी लोगों का एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में आना-जाना लगा हुआ है. सपा के पूर्व सांसद नागेंद्र पटेल ने बीजेपी की सहयोगी दल अपना दल (एस) की सदस्यता ली है. केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने नागेंद्र सहित विभिन्न दलों के नेताओं को पार्टी जॉइन करवाई.

नागेंद्र पटेल एक दशक से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हैं. यूपी में योगी सरकार बनने के एक साल बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की संसदीय सीट फूलपुर से योगी-मोदी लहर में नागेंद्र पटेल ने सपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी. नागेंद्र पटेल प्रयागराज की प्रतापपुर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. 2011 से समाजवादी पार्टी में कार्य कर रहे नागेंद्र ने अब तक एक ही चुनाव लड़ा है.

बता दें कि अपना दल (एस) अब तक 7 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुका है. इनमें कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी को फतेहपुर की बिंदकी सीट, रामपुर जिले की स्वार सीट से हैदर अली खान, घाटमपुर से सरोल कुरील, कायमगंज से डॉ. सुरभि, नानापारा से रामनिवास वर्मा और मउरानीपुर से रश्मि आर्य को टिकट ​दिया गया है.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button