उत्तर प्रदेशलखनऊ

एसआईटी ने पकड़े फर्जी बीमा दावे, एफआईआर दर्ज

लखनऊ। एसआईटी द्वारा कई फर्जी बीमा दावे पकड़े गए हैं। जिनमें सड़क दुर्घटनाओं में गलत तरीके से फेरबदल करके बीमा कंपनियों से रकम वसूलने के मामले सामने आये हैं।

बीमा कंपनियों के आग्रह पर हाईकोर्ट ने 2015 में आईस्सीआईसीआई बनाम श्रीमती रामवती के मामले में पारित आदेशानुसार तत्कालीन एडीजी की अध्यक्षता में एक एसआईटी गठित की गयी। जिसके उपरांत रिलायंस बीमा कंपनी की मांग पर एसआईटी ने सड़क दुर्घटना से संबंधित मामलों की जांच की और पाया कि फर्जी तरीके से बीमा रकम लेने के लिए घटना और कागजों में फेरबदल किये गये हैं।

ऐसे ही मामलों में एसआईटी ने बरेली में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार एफआईआर दर्ज की है। जिनके एफआईआर नंबर 153,154, 147, 151 है। पकड़े गये मामलों में बीमा रुकम लगभग एक करोड़ के आसपास है। एसआईटी के उच्च स्तरीय जांच के बाद फर्जी बीमा दावे लेने वाले माफिओं के बीच भय व्याप्त हो रहा है और कंपनियों से ही हो रही धोखाधड़ी में भी कमी आ रही है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button