उत्तर प्रदेशलखनऊ

टीेले वाली मस्जिद पर नमाज के बाद नारेबाजी

लखनऊ। लखनऊ में टीले वाली मस्जिद पर जुम्मे की नमाज के बाद नमाज करने वाले लोगों ने जमकर नारेबाजी की। टीले वाली मस्जिद पर नारेबाजी की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस चौकी से और बाद में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर मस्जिद से भीड़ को हटाया।

भाजपा से निष्कासित हुई नेता नुपूर शर्मा के बयान से नाखुश नमाज करने वाले लोगों ने टीले वाली मस्जिद पर नारेबाजी की। नारेबाजी करने वाले कुछ युवकों ने पुलिसकर्मियों के सामने अल्लाह हू अकबर के भी नारे लगाये। पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव करते हुए मामले को शांत कराने की कोशिश की लेकिन भारी भीड़ होने के कारण पुलिसकर्मी सफल न हुए। इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी बुलाये गये और बलपूर्वक मस्जिद से लोगों को हटाने की कार्यवाही हुई।

टीले वाली मस्जिद पर नारेबाजी की घटना का शहर के दूसरे स्थानों पर भी असर दिखा। बुद्धेश्वर, निशातगंज इलाके की मस्जिदों पर भी नारेबाजी की घटना हुई लेकिन जल्द ही माहौल शांत हो गया। मस्जिद के जिम्मेदार लोगों ने बाद में लोगों को शांत कराया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button