उत्तर प्रदेशप्रयागराजलखनऊ

सपा नेता उज्ज्वल रमण सिंह बोले-मैं समाजवादी पार्टी का सिपाही, सपा अध्यक्ष के निर्देश का इंतजार

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के नेता उज्जवल रमण का कहना है कि मैं समाजवादी पार्टी का सिपाही हूं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश के बाद चुनाव को लेकर कोई फैसला लिया जायेगा। ये बाते उन्होंने उन तमाम अटकलों का जवाब देते हुए कहीं जिसमें उनके कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने को लेकर लगाई जा रही थीं।

गौरतलब है कि शनिवार को पीजीआई लखनऊ में कांग्रेस के महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उनसे खास मुलाकात की। अविनाश पांडेय ने एक्स पर फोटो भी शेयर किया है। इलाहाबाद सीट पर सपा के कद्दावर नेताओं में शामिल रेवती रमण सिंह के पुत्र व करछना से विधायक रहे उज्जवल रमण सिंह का नाम जोरो पर चल रहा था। शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पीजीआई में भर्ती रेवती रमण सिंह से मुलाकात की थी। जिसके बाद से अटकलें लगाई जा रही थीं कि उज्ज्वल रमण सिंह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते है।

26 - 2024-03-24T131413.029

सपा से गठबंधन के बाद प्रयागराज की सीट कांग्रेस के पाले में आई है। एक तरफ उज्जवल रमण सिंह के कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा जोरो पर है। दूसरी तरफ उनके भाजपा से भी दावेदारी करने की भी चर्चा से बाजार गर्म है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की माने तो रेवती रमण और उज्ज्वल सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाक़ात कर चुके है। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी वार्ता हो चुकी है। इसको लेकर उज्जवल रमण का कहना है कि मैने सोनिया गांधी से उनकी कोई मुलाकात नहीं की है। मैं समाजवादी पार्टी का सिपाही हूं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश के बाद फैसला लिया जायेगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button