अमेठीउत्तर प्रदेशराजनीति

मुसाफिरखाना कोतवाली में दोहरे हत्याकांड का अभियुक्त सपा कार्यकर्ता – दुर्गेश त्रिपाठी

माफियाओं और गुंडों पर हो रही कार्यवाही से सपाइयों में बौखलाहट - राजेश अग्रहरि

 अमेठी–मुसाफिरखाना कोतवाली के अंतर्गत भद्दौर गांव में घटे दुखद घटनाक्रम में हुए चाचा भतीजे की मौत को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जहां गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप द्वारा सदन में सरकार को घेरा गया। तो वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी एवं जिला अध्यक्ष भाजपा दुर्गेश त्रिपाठी ने जिला कार्यालय गौरीगंज में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से रूबरू होते हुए जानकारी दी कि घटना में शामिल अभियुक्त का सोशल मीडिया अकाउंट यह कह रहा है, सोशल मीडिया पर मिले फोटोज साफ-साफ बता रहे हैं कि घटना में शामिल अभियुक्त घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त सपा का कार्य कर्ता है। जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो भी फोटोज मिले हैं उससे सिद्ध होता है कि घटना में जिस व्यक्ति का नाम आ रहा है वह सपा का कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि अमेठी सांसद ने इस दुखद घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जनपद के आला अधिकारियों को पीड़ित परिवार को न्याय और सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के माफिया को मिट्टी में मिला देंगे बयान के बाद सपाइयों में बौखलाहट है। उत्तर प्रदेश के गुंडों माफियाओं में बौखलाहट है अराजकता फैलाने वालों में बौखलाहट है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार लगातार माफियाओं और गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है जगह जगह पर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए बड़े-बड़े माफियों, गुंडों का एनकाउंटर किया जा रहा। इस तरह की घटनाओं से सपा के नेताओं जनप्रतिनिधियों में भी बौखलाहट है उन्होंने मुसाफिरखाना कोतवाली के अंतर्गत घटे घटना को लेकर सदन में सरकार की बदनामी की मंशा से बयानबाजी की। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी ने कहा कि गौरीगंज विधायक द्वारा जिस तरह से सरकार को घेरने का काम किया गया है यह माफिया को मिट्टी में मिला देंगे बयानबाजी पर साफ-साफ बौखलाहट है। उन्होंने कहा इसके पहले गौरीगंज विधायक में कब प्रेस कॉन्फ्रेंस की कब इस तरह की बात कही, हर चीज को लेकर प्रेस कांफ्रेस करते हैं फिर इस बात को लेकर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कब की थी उनके द्वारा पीड़ित परिवार को शस्त्र उपलब्ध कराया जाए।उनके द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं जो साक्ष सोशल मीडिया के माध्यम से मिल रहे हैं उससे घटना में शामिल अभियुक्त सपा का कार्यकर्ता दिखाई दे रहा है। साफ जाहिर है कि इस घटना को अंजाम देने वाला सपा का कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा जिस तरह से प्रदेश में रामराज्य स्थापित हो रहा अमेठी का सर्वांगीण विकास हो रहा है उसको लेकर उत्तर प्रदेश और अमेठी के समाजवादी पार्टी के नेताओं और जनप्रतिनिधियों में बौखलाहट है। उन्होंने कहा कि चाहे इलाहाबाद की घटना हो या अन्य कोई घटना उत्तर प्रदेश में गुंडों को कुचलने का काम किया जा रहा है उनकी अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चल रहा है गुंडे और माफियाओं को उनके सही स्थान पर भेजा जा रहा है। इसको लेकर गुंडों को संरक्षण देने वाली समाजवादी पार्टी के नेताओं में भी साफ-साफ बौखलाहट दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा पीड़ित परिवार के साथ भारतीय जनता पार्टी परिवार, अमेठी सांसद एवं उत्तर प्रदेश सरकार है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा सुरक्षा मिलेगी तथा घटना में शामिल अभियुक्तों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी और उन्हें कठोर से कठोर सजा मिलेगी। जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा फिलहाल अब अमेठी सहित उत्तर प्रदेश की सीमा में गुंडों माफियाओं के लिए कोई स्थान नहीं है। फिलहाल भाजपा सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा की जा रही एवं सद्भावना स्थापित हो सके।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button