उत्तर प्रदेशलखनऊ

किसानों के लिए औषधीय पौधों की कृषि प्रशिक्षण का विशेष आयोजन, 13 राज्यों के 34 जिलों से 53 प्रतिभागी ले रहे हैं हिस्सा

सीएसआईआर–केन्द्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) में ‘एरोमा मिशन’ के अंतर्गत किसानों के लिए औषधीय एवं सगंध पौधों की उन्नत खेती पर चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में देश के 13 राज्यों के 34 जिलों से 53 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

मुख्य वैज्ञानिक व प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. संजय कुमार ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए बताया कि चार दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में सीमैप के वैज्ञानिक आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण औषधीय व सगंध पौधों की खेती, प्रसंस्करण और भंडारण की तकनीकियों पर चर्चा करेंगे, जिससे उत्पाद की गुणवत्ता राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की बन सके।

उद्घाटन सत्र में निदेशक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने बताया कि सीमैप पिछले 60 वर्षों से किसानों को औषधीय पौधों की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। संस्थान की विकसित प्रजातियों और तकनीकों को अपनाकर किसानों ने देश को मेंथा व नीबूघास के तेल उत्पादन में विश्व में अग्रणी बनाया है। प्रथम दिन प्रतिभागियों को मानव उपवन व फसलों के प्रदर्शन प्रखंड का भ्रमण कराया गया। तकनीकी सत्र में डॉ. आर.के. लाल, डॉ. राम सुरेश शर्मा व अन्य विशेषज्ञों ने औषधीय पौधों की उन्नत कृषि तकनीकें साझा कीं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button