उत्तर प्रदेशगोण्डा

प्राथमिक विद्यालय मछली गांव में क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

मनकापुर, गोण्डा। मंगलवार को न्याय पंचायत के तहत विद्यालयों की क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागी छात्र-छात्राओ को पुरुस्कृत भी किया गया। शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मछली गांव के परिसर में ब्लाक स्तर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक/ कमपोजिट विद्यालयों के ऊध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में 50 मीटर , 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई। कबड्डी, खो-खो, गोला फेंक, चक्का फेंक आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। उक्त कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी विशाल यादव, ग्राम प्रधान दिनेश कुमार शर्मा उर्फ लाल साहब द्वारा विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किए गए। कार्यक्रम में सर्व श्री मुक्तनाथ पांडे, राजेश शुक्ला, अशोक कुमार त्रिपाठी, रुद्र प्रताप, मनीष कुमार सिंह, श्रवण कुमार, फिरोज अहमद, अजय कुमार चौधरी, रेखा शुक्ला, प्रज्ञा तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button