उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ के अंबेडकर पार्क से चोरी हुई हाथी की मूर्ति, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित अंबेडकर पार्क में लगी हाथी की मूर्तियां चोरी हो गई है। मामले की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया और पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पार्क के बाहर मेन गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक अंबेडकर पार्क में हर रोज दो समय हाथियों की मूर्ति की गिनती की जाती है और इसका रिकार्ड अधिकारियों तक जाता है। मायावती सरकार के दौरान हाथी की ये मूर्तियां लगाई गई थी। मायावती के कार्यकाल के दौरान ही अंबेडकर पार्क भी बनाया गया था जहां अगल-अलग आकार के हाथियों की मूर्तियां लगाई गई थी।

इस मामले में गौतम पल्ली थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक चोरी हुई हाथी की मूर्ति का वजन पांच किलोग्राम था। पुलिस के मुताबिक करीब दो साल पहले भी ऐसी ही घटना हुई थी जिसके बाद से हर रोज हाथी की मूर्तियों की गिनती की जाती है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया जा रहा है क्योंकि जिस स्थान से मूर्ति गायब हुई है, वह आमतौर पर जनता के लिए सीमा से बाहर है। जहां ये चोरी हुई वहां हमेशा हाईटेक सुरक्षा रहती है और सीसीटीवी से निगरानी की जाती है। हर समय कम से कम एक दर्जन सुरक्षाकर्मी वहां मौजूद रहते हैं। इसके बावजूद हाथी की मूर्ति चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े करता है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button