उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में ऑनलाइन गेम की लत से परेशान छात्र ने दी जान, कमरे में मिला सुसाइड नोट

गोमतीनगर विस्तार के छोटा भरवारा स्थित विकास विहार इलाके में इंटरमीडिएट के छात्र सिद्धार्थ (18) ने फंदा लगाकर जान दे दी। छानबीन के दौरान पुलिस को कमरे से अंग्रेजी में लिखा एक पन्ने का सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा था कि वह ऑनलाइन गेम खेलता है। घरवाले गेम खेलने से मना करते हैं, लेकिन वह गेम खेलना नहीं छोड़ पा रहा है। उसे डर है कि कहीं वह अधिक रुपये न हार जाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मूल रूप से आजमगढ़ के बहेरा निवासी एमआर रवींद्र प्रताप सिंह छोटा भरवारा के विकास विहार में रहते हैं। उनका बेटा सिद्धार्थ आजमगढ़ से इंटर की पढ़ाई कर रहा था। सिद्धार्थ इस समय छोटा भरवारा स्थित घर में था। सिद्धार्थ की मां कुछ दिन पहले आजमगढ़ गई थी। सिद्धार्थ बुधवार रात खाना खाकर सो गया था।

गुरुवार सुबह काफी देर तक वह सोकर नहीं उठा तो पिता उसे जगाने कमरे में गए। अंदर सिद्धार्थ को फंदे से लटका देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी। बेटे को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अवस्थी ने बताया कि कमरे में मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि परिवार वाले गेम खेलने से मना करते हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button