उत्तर प्रदेशलखनऊ

इंटरमीडिएट की मेरिट लिस्ट में स्वाति ने रखा लखनऊ का मान

लखनऊ: यूपी बोर्ड 12वीं का रिज़ल्ट भी घोषित कर दिया गया है। 12वीं की परीक्षा में फतेहपुर की दिव्यांशी ने 95.4 फ़ीसदी के साथ टॉप किया है। वहीं प्रयागराज की अंशिका यादव 95 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर, बाराबंकी के योगेश प्रत्यय सिंह 95 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे है। इनके अलावा फतेहपुर के बालकृष्ण, प्रयागराज के जिया मिश्रा और कानपुर के प्रखर पाठक 94 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे है।

इंटरमीडिएट में लखनऊ का सूखा हुआ खत्म

वहीं लखनऊ से 10वीं में कोई भी टॉप 10 में नहीं आया था। लेकिन 12वीं में लखनऊ का सूखा खत्म कर दिया गया है। इंटरमीडिएट की परीक्षा के नतीजों में लखनऊ की एक छात्रा ने पांचवी पोज़िशन हासिल करते हुए जिले का सिर ऊंचा किा है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की स्वाति गोस्वामी ने टॉपरों की लिस्ट में 500 में से 469 अंक हासिल कर जगह बनाई है।

जानिए टॉप 10 में कितने मिले अंक

इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिन छात्र-छात्राओं को 500 में से 461 नंबर मिले हैं, उन्होंने टॉप 10 में स्थान बनाया है। यानी 92.20% हासिल करने वाले स्टूडेंट्स टॉप टेन में शामिल हैं। इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 85.33 फीसदी छात्र पास हुए है। यहां भी छात्राओं ने बाज़ी मारी है। 90.15 फीसदी छात्राएं और 81.21 फीसदी छात्र पास हुए है। 12वीं की मेरिट लिस्ट की बात की जाए तो टॉप 3 में प्रदेश की तीन बेटियों और दो बेटों के नाम दिखाई दिए है।

फतेहपुर की दिव्यांशी ने मारी बाज़ी

12वीं की परीक्षा में फतेहपुर की दिव्यांशी ने 95.4 फ़ीसदी के साथ टॉप किया. वहीं, प्रयागराज की अंशिका यादव और बाराबंकी के योगेश प्रत्यय सिंह 95 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे है।

12वीं का रिजल्ट में 85.33 फीसदी परीक्षार्थी हुए पास

उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 10वीं यानी मैट्रिक के बाद 12वीं यानी इंटरमीडिएट का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। 12वीं की परीक्षा में कुल 85.33 फीसदी छात्र पास हुए है। इसमें 90.15 फीसदी छात्राएं और 81.21 फीसदी छात्र पास हुए है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button