उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरलखनऊ

बीजेपी का हिस्सा हूं और आजीवन रहूंगी, सपा में शामिल होने की खबरों पर बोलीं स्‍वाति सिंह

टिकट नहीं मिलने पर उत्तर प्रदेश की मंत्री और बीजेपी नेता स्वाति सिंह ने कहा कि पार्टी को जो भी निर्णय है वो अच्छा सोच के ही लिया गया होगा. मैं बीजेपी का हिस्सा हूं और आजीवन बीजेपी का हिस्सा रहूंगी. बीजेपी नेता स्वाति सिंह के पार्टी छोड़ने की खबरों पर उन्‍होंने कहा है कि मैं बीजेपी नहीं छोडूंगी, पार्टी के लिए कैंपेनिंग कर रही हूं और करती रहूंगी.उन्‍होंने कहा कि पार्टी का हिस्सा हूँ , आजीवन रहूंगी. पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसे निभाऊंगी. स्‍वाति सिंह ने टिकट न दिए जाने के सवाल पर कहा कि लगता है पार्टी ने उनके लिए जरूर अच्छा सोच रखा है. दरअसल लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से राजेश्‍वर सिंह को टिकट दिए जाने के बाद स्‍वाति सिंह के पार्टी से नाराज होने और समाजवादी पार्टी में शामिल होने की खबरें मीडिया में आईं थी. इन्‍हीं कयासबाजी और अटकलों को अब स्‍वाति सिंह ने खारिज किया है. उन्‍होंने साफ कहा कि वे आजीवन बीजेपी में ही रहने वाली हैं और पार्टी के लिए काम करती रहेंगी.

https://twitter.com/AHindinews/status/1488776447271469056?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1488776447271469056%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Futtar-pradesh-assembly-election-2022-will-not-leave-bjp-and-will-continue-campaigning-for-the-party-said-swati-singh-1039229.html

बीजेपी ने सरोजनी नगर से राजेश्‍वर सिंह को बनाया उम्मीदवार

बीजेपी ने हाल ही में पार्टी में शामिल हुए ईडी के पूर्व जॉइंट डायरेक्टर राजेश्वर सिंह को सरोजनी नगर सीट से उम्‍मीदवार बनाया है. सियासी गलियारों से छनकर खबर आ रही है कि बीजेपी के इस फैसले से स्वाति सिंह नाराज बताई जा रही हैं. वहीं स्‍वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह ने कहा है कि वह राजेश्वर सिंह को जिताने के लिए काम करेंगे. स्वाति सिंह का टिकट कटने के बाद जहां उनके सरकारी आवास के बाहर सन्नाटा पसरा था वही दयाशंकर सिंह के घर पर उनके समर्थकों का जश्न जैसा माहौल था.

सपा ने सरोजनी नगर से अभिषेक सिंह को मैदान में उतारा

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए एक और लिस्‍ट जारी की है. पार्टी ने बुधवार को तीन प्रत्‍याशियों के नाम का ऐलान किया. लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा सीट से अभिषेक मिश्रा को चुनाव मैदान में उतारा है. सिराथू सीट से सुश्री पल्‍लवी को प्रत्‍याशी बनाया है. वहीं फाजिलनगर से स्वामी प्रसाद मौर्य को समाजवादी पार्टी ने मैदान में उतारा है. दरअसल स्वाति सिंह के टिकट कटने की चर्चा काफी समय से चल रही थी और चर्चा समाजवादी पार्टी से अंदरूनी बातचीत की भी थी लेकिन टिकट के आधिकारिक ऐलान का इंतजार था. अब तमाम नजरें इस बात पर टिकी है कि स्वाति सिंह का अगला कदम क्या होगा.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button