उत्तर प्रदेशलखनऊ

हज कमेटी के चेयरमैन ने वक्फ बोर्ड की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

लखनऊ। हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन रजा ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर शिया एवं सुन्नी वक्फ बोर्ड पर प्रशासक नियुक्त करने की अपील की है। इस सम्बन्ध में उन्होंने सीएम को एक पत्र भी सौंपा है। मोहसिन रजा ने दोनों बोर्ड पर नियमानुसार काम न करने के आरोप लगाए हैं। अपने पत्र के जरिए उन्होने कहा कि बोर्ड का कर्तव्य है कि वह अपनी शक्तियों का प्रयोग वक्फ अधिनियम के अधीन करे।

इससे अधीक्षण में आने वाले वक्फों को उचित रूप से अनुरक्षित, नियंत्रित और प्रशासित किया जा सके और उसकी आय का उपयोग उन उद्देश्यों अथवा आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के कल्याण के लिए किया जाए। जिसके लिए वक्फ स्थापित किए गए हैं।

कहा कि बावजूद इसके वक्फ संपत्तियों पर अतिक्रमण हो रहा है। इसका दुरुपयोग होने के कारण पसमांदा एवं आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों की मदद अब तक नहीं हो सकी है। लिहाजा, दोनों बोर्डों की हालत भी अत्यंत गंभीर है। कहा कि अनियमितताओं के मद्देनजर प्रदेश सरकार वक्फ बोर्ड में किसी उच्च अधिकारी को प्रशासक नियुक्त कर अपने नियंत्रण में संचालित करे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button