उत्तर प्रदेशलखनऊ

हस्तशिल्प महोत्सव में बिखरा गीत-संगीत का आनंद: 5वीं सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत, कलाकारों ने अपने-अपने अंदाज में की प्रस्तुति

आशियाना स्थित कांशीराम स्मृति उपवन में मां गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव की 5वीं सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, रणवीर सिंह, गुंजन वर्मा और हेमू चौरसिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत मोहम्मद उस्मान सिद्दीकी और उनके सहयोगी कलाकारों ने अपने-अपने अंदाज में की।

ये शाम मस्तानी… गीत को उस्मान सिद्दीकी, अभिषेक द्विवेदी और अभिनव पांडे ने अच्छे अंदाज में प्रस्तुत किया। आज की रात मेरे दिल की सलामी ले ले, कल तेरी बज्म से दीवाना चला जाएगा… गीत को अक़दस क़ुरैशी ने शानदार अंदाज में सुनाया। आपके प्यार में हम संवरने लगे… को अंकिता सिंह व मेरे दिल में आज क्या है, तू कहे तो मैं बता दूं… को अभिषेक द्विवेदी ने प्रस्तुत किया।

विनी शर्मा ने सुनाया :- हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में… । उस्मान सिद्दीकी और अंकिता सिंह ने महबूब मेरे महबूब… सुनाकर श्रोताओं का दिल जीतने की कोशिश की।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से मयूरी लोक कला मंच द्वारा सांस्कृतिक एवं लोकगीत लोक नृत्य का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसके दल नेता रमेश कुमार उर्फ अंश वह प्राजंलि पटेल सिमरन आरोही की महक लोक नृत्य पर सीमा वर्मा उनके ग्रुप ने प्रस्तुति दी। इस अवसर पर महोत्सव समिति के रोली सिंह चौहान, मोनालिसा, मनोज सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button