उत्तर प्रदेशलखनऊ

शराब बन्दी संघर्ष समिति की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने शिवपाल यादव से की भेंट

लखनऊ। मुर्तुजा अली की अध्यक्षता में शराब बंदी संघर्ष समिति की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने माननीय शिवपाल यादव जी से भेंट करके शराब बंदी संघर्ष समितिकी नवगठित कार्यकारिणी की संरक्षकता हेतु एक पत्र दिया गया।

जिसको शिवपाल यादव ने सहर्ष स्वीकार करते हुए मौखिक सहमति प्रदान किया। शिवपाल यादव ने कहा कि शराब और नशाखोरी एक स्वस्थ्य समाज में कैंसर की तरह है इसपर लगाम लगाना बहुत जरूरी है। इस मौके पर शराब बंदी संघर्ष समिति के अध्यक्ष मुर्तजा अली महामंत्री मिर्जा इशरत बेग वरिष्ठ सलाहकार खालिद इस्लाम, शेख अफजाल अहमद, उपाध्यक्ष बदरूल हसन आदि मौजूद रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button