उत्तर प्रदेशलखनऊ

30 जून तक पूरा हो ड्रेनों की सफाई का काम, जल शक्ति मंत्री की अध्यक्षता में बाढ़ नियंत्रण परिषद की बैठक

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तर प्रदेश राज्य बाढ़ नियंत्रण परिषद की स्थायी संचालन समिति की 60वीं बैठक में बाढ़ नियंत्रण से सम्बन्धित विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों को कटाव रोधी कार्यों, तटबंध संरक्षण एवं नदी तटीय सुधार से जुड़ी परियोजनाओं को प्राथमिकता देने के लिए निर्देश दिए।

जलशक्ति मंत्री ने उपस्थित क्षेत्रीय मुख्य अभियंताओं को निर्देश दिये गये कि 30 जून तक ड्रेनों की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया जाए व सफाई के वीडियो, फोटोग्राफ भी तैयार कर संरक्षित रखे जाएं। इस वर्ष प्रस्तावित बाढ़ परियोजनाओं के कार्यों को समय से प्रारंभ कर बाढ़ से पूर्व पूरा करा लिया जाए।

यह भी निर्देश दिये गये कि क्षेत्रीय मुख्य अभियंता अपने अधीन कार्यरत खंडों के कार्यक्षेत्र में आने वाली सभी नदियों, नालों तथा तटबंधों का विवरण व उन पर वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2025-26 तक कराये गये कार्यों के विवरण सहित कार्य कराने के बाद उनसे हुए लाभ का प्रस्तुतिकरण भी तैयार कर संरक्षित रखें।

बैठक में प्रमुख रूप से बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी चालू एवं प्रस्तावित परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। नदियों, नालों, तटबंधों एवं बांधों के सुदृढ़ीकरण के कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विस्तृत चर्चा हुई। बाढ़ क्षेत्रों में जल निकासी तंत्र, पम्प हाउस और तटबंधों की स्थिति का मूल्यांकन प्रस्तुत किया गया। कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण एवं निगरानी तंत्र को और मजबूत करने पर बल दिया गया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button